
रूडकी। मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रहितैषी मुद्दों पर चर्चा विषय मन की बात कार्यक्रम के 103वे संस्करण को भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तहसील कैम्प कार्यलय पर बूथ 116 पूर्वी मंडल पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने मन की बात साझा करते हुए कहा कि मैने फ्रांस यात्रा दौरान एक फ्रांसीसी महिला के भारतीय संस्कृति व संस्कार अपनाने का लोहा माना जिस महिला ने अपनी उम्र 102 बताया व पिछले 40 सालों से योग क्रिया को स्वस्थवर्धक होने का राज बताया वही हज यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार मुस्लिम महिलाए बहुत ज्यादा सँख्या में हज यात्रा पहुँची जिस का कारण यात्रा पर जाने का किराये पर सब्सिडी व जम्मू कश्मीर व पंजाब में स्पोर्ट्स क्लब में दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की इसी के साथ आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय सँस्कृत सम्मेलन पर चर्चा की व मन की बात को साझा करते हुए समस्त भारतवासियों से देश की स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया व भारत में होने वाली अमृत कलश यात्रा पर भी चर्चा की कार्यक्रम सुनने के बाद एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि हमसब को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से मार्गदर्शित हो राष्ट की सेवार्थ अग्रिम पंक्ति में रहकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना होगा और आगमी 2024 पुनः मोदी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा मन की बात कार्यक्रम सुनने वाले समाजसेवी सचिन गोंड़वाल,नीरज कपिल शक्ति केंद्र संयोजक, भाजपा मंडल मंत्री सुधीर चौधरी,पञ्चमी मंडल शोशल मीडिया प्रभारी अनुज आत्रेय,पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, पंकज जैन,राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
