
हरिद्वार खानपुर।में देश के शहीदों के सम्मान में ’’ मेरी माटी-मेरा देश अभियान ‘‘ अन्तर्गत विकास खण्ड खानपुर में अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा बैण्ड बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार से होते हुये खण्ड विकास कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
अमृत कलश यात्रा देश के सभी नागरिकों के दिल से शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को भरेगा। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारी आजादी के लिए अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राण निछावर किये थे। उनका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व बनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि 200 साल की गुलामी के बाद भारत को अंग्रेज सरकार से आजादी मिली। हमें क्रान्तिकारियों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए।
खण्ड विकास अधिकारी जगेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों तथा पूरे ब्लॉक की आंगन बाड़ी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा पूरे ब्लॉॅक के गॉवों से एकत्र मिटटी के प्राप्त कलशों को दिल्ली भेजा जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंशुल राठी ने किया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक, शाखा प्रबन्धक राजेश कुमार, डा0 महेन्द्र सिंह खटाना, अरूण पंवार, नेशनल कन्या इण्टर कालेज, प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव, विशाल भाटी, विशाल शर्मा, चित्रांश, विशाल सैनी, विकास कुमार, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
