
हरिद्वार (हर्ष ) आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिला हरिद्वार के ग्राम मोहम्मदपुर पांडा फोनिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने मतदान के लिये रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया । इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को साफ-सफाई व स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण के बारे में भी जागरूक किया। साथ-साथ ही लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचने का उपाय बताया। लोगों को मतदान के लिए भी घर-घर जाकर जागरूक अभियान चलाया गया छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर ग्राम वासियों को जागरूक करने का कार्य किया कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति यज्ञ अनुष्ठान मूल शिक्षा जैसे जैसे प्रातः काल उठकर सूर्य नमस्कार योग बड़ों का आदर सम्मान देश प्रेम की शिक्षा आदि विषयों पर भी चर्चा की गई
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मोहम्मदपुर पांडा में किया गया है। शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को ग्राम में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। जिसके बाद सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने गांव स्थित मंदिर व परिसर मंदिर की सफाई की गई। गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं के मनोबल वृद्धि के लिए कार्यक्रम चलाएंगे गये ।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनेश कुमार कौशिक ने कहा युवाओं को रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। तभी हम अपना तथा देश का विकास कर सकते हैं। इस मोके पर हर्षित ठाकुर आस्था सैनी, अजीत सैनी, अक्षय कुमार, अंकिता दिवेदी, अर्पित, अरुण, ब्यूटी यादव, भावना, गौरव यादव, हर्षित डॉ दिनेश कुमार अभिषेक प्रताप सिंह अनीशा राव रवि कश्यप
