
फिल्म ‘जिद्दी छोरा’ के डायरेक्टर अजीत वर्मा हुए सम्मानित
रुड़की हर्ष की रिपोर्ट।उत्तराखंड की संस्कृति और स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य करने वाले फिल्म ‘जिद्दी छोरा’ के निर्देशक अजीत वर्मा को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बाड़ी एवं उपयुक्त राज्य कर विभाग उत्तराखंड, कुमार विजय द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि निर्देशक अजीत वर्मा ने अपनी फिल्म के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ यहां के उभरते हुए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर दिया है। यह पहल न केवल स्थानीय कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि भविष्य में क्षेत्र के छोटे कलाकारों को भी फिल्मी दुनिया में पहचान दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
सम्मान समारोह के दौरान यह भी कहा गया कि अजीत वर्मा जैसे निर्देशकों के प्रयासों से उत्तराखंड के कलाकार अब बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का हुनर दिखाते नजर आएंगे। इससे राज्य की कला, संस्कृति और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
फिल्म ‘जिद्दी छोरा’ के निर्देशक अजीत वर्मा को सम्मानित किए जाने के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि घरेलू और स्थानीय कलाकारों को अपनी फिल्म में अवसर देकर अजीत वर्मा ने यह साबित कर दिया है कि वह आज भी अपनी मिट्टी और अपने क्षेत्र से गहराई से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपयुक्त राज्य कर विभाग के अधिकारी कुमार विजय ने कहा कि अजीत वर्मा एक सीनियर और प्रतिष्ठित कलाकार हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी और चर्चित फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि अजीत वर्मा ने न केवल फिल्म निर्माण के क्षेत्र में बल्कि अभिनय के माध्यम से भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
कुमार विजय ने कहा कि अजीत वर्मा की अदाकारी का हुनर कई मशहूर फिल्मों में देखने को मिला है, जिसे दर्शकों और फिल्म जगत दोनों ने सराहा है। उन्होंने कहा कि अजीत वर्मा का योगदान सिनेमा जगत के लिए प्रेरणादायक है
आदिल फरीदी ने कहा कि आज के समय में जब अधिकतर लोग सफलता मिलने के बाद अपनी जड़ों को भूल जाते हैं, ऐसे में अजीत वर्मा का स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाना सराहनीय कदम है। इससे न केवल क्षेत्र के कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और कला को भी नया मंच मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अजीत वर्मा जैसे निर्देशक यदि आगे आते रहे, तो आने वाले समय में क्षेत्र के कई उभरते कलाकार बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अजीत वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने अजीत वर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और ऐसे ही रचनात्मक कार्य करते रहने की कामना की।
