ज़िद्दी छोरा में नजर आएगी मशहूर अदाकारा करिश्मा राव

Spread the love

एक्टर एवं सिंगर करिश्मा राव फिल्म जगत की उभरती हुई अदाकारा
फिल्म और संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना रहीं एक्टर एवं सिंगर करिश्मा राव आज उभरती हुई अदाकारा के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। करिश्मा राव ने अपने संघर्ष और मेहनत की कहानी साझा करते हुए बताया कि बचपन से ही गीत-संगीत और नृत्य उनकी पहली पसंद रही है।
उन्होंने कहा कि उनके परिवार से उन्हें किसी भी तरह का विशेष सहयोग नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी कला और आत्मविश्वास के दम पर आज यह मुकाम हासिल किया है। करिश्मा का मानना है कि अगर इंसान सच्ची लगन और मेहनत से अपने सपनों का पीछा करे तो सफलता जरूर मिलती है।
करिश्मा राव ने कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जो लोग अभिनय, गायन या किसी भी कला के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले एक अच्छे गुरु की तलाश करनी चाहिए। सही मार्गदर्शन से ही लक्ष्य तक पहुंचना संभव होता है।
आज करिश्मा राव अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्म और संगीत जगत में लगातार आगे बढ़ रही हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनती जा रही हैं।


Spread the love