प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार रथ भाजपा जिला कार्यालय रुड़की क्षेत्र में प्रचार के रवाना किया गया

Spread the love

बीजेपी प्रचार रथ को भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पूजन कर ध्वज दिखाकर किया गया रवाना

रूडकी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार रथ भाजपा जिला कार्यालय रुड़की क्षेत्र में प्रचार के रवाना किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने अपने जिले के पदाधिकारी के साथ पूजन कर रथ को रवाना किया, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास की गारंटी दी है और मोदी की गारंटी हर गारंटी की गारंटी है, जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार इस रथ के द्वारा किया जाएगा इस रथ पर एलईडी लगी हुई है जिसे हर गांव के मुख्य स्थान पर चलाया जाएगा जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने कहा कि रुड़की जिले के प्रत्येक मंडलों में यह रथ जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करेगा और इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को दी गई है, इस अवसर पर दुर्गा चौक पर स्थित पुरोहित द्वारा रथ का पूजन कर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और भाजपा पदाधिकारीयो द्वारा नारियल फोड़ कर इस रथ को रवाना किया गया, कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला मंत्री सतीश सैनी कोशअध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुंदरलाल प्रजापति, अनुराग त्यागी,कुनाल सचदेवा, एन सिंह प्रजापति, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, आदित्य रोड, आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Spread the love