
भारतीय किसान यूनियन बेदी का टोल प्लाजा पर धरना, 10 किलोमीटर दायरे के लोगों को टोल मुक्त करने की मांग हुई स्वीकार
सहारनपुर हर्ष । भारतीय किसान यूनियन बेदी उत्तराखण्ड ने आज देहरादून रोड स्थित जनपद सहारनपुर के ग्राम गणेशपुर टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने मांग उठाई कि टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से मुक्त किया जाए, ताकि उन्हें दैनिक आवागमन में आर्थिक बोझ और असुविधा का सामना न करना पड़े।
धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन बेदी के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नासिर अहमद ने किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और टोल प्लाजा प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद टोल प्लाजा मैनेजर ने किसानों और स्थानीय लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों से किसी भी प्रकार का टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।
डॉ. नासिर अहमद ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बेदी लगातार किसानों और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने बताया कि संगठन ने पूर्व में भी उत्तराखण्ड के विभिन्न टोल प्लाजाओं पर किसानों को टोल मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के नेतृत्व का समर्थन करते हुए स्थानीय लोगों को राहत दिलाने के इस निर्णय का स्वागत किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस आश्वासन का पालन नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और स्थानीय लोगों ने भारतीय किसान यूनियन बेदी के इस प्रयास की सराहना की। इस मोके पर मौजूद
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी
राष्ट्रीय सलाहकार दाता राम चौहान
प्रदेश अध्यक्ष डॉ नसीर अहमद
प्रदेश अध्यक्ष यूपी रियाज़ राणा
युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कश्यप
युवा उपाध्यक्ष इसरार
जिलाध्यक्ष सोसल मिडिया राव अमजद अली
राष्ट्रीय प्रवक्ता राव फ़ाज़िल
जिलाध्यक्ष मुजाहिद
जिलाध्यक्ष हरिद्वार आलिम अंसारी
जावेद
