किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा (महिला प्रकोष्ठ) की रश्मि चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत।

Spread the love

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा (महिला प्रकोष्ठ) की रश्मि चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
रुड़की।किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने
रश्मि चौधरी पत्नी स्व०कैप्टन सुरेन्द्र सिंह निवासी रुड़की,हरिद्वार (उत्तराखंड ) को पिछले अनेक वर्षों से किसान मजदूरों के लिए संघर्ष एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना,पूर्व सदस्य महिला आयोग उत्तराखंड को किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है।उनके समाज और किसान मजदूरों के लिए लगातार आवाज उठाने व पूरे देश में महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।रश्मि चौधरी पूर्व में भी किसानों,मजदूरों के लिए आवाज़ उठाती रही है।वे उत्तराखंड सहित पूरे देश में लोकप्रिय चेहरा है।इस संबंध में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि चौधरी ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है,उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी एवं पूरे देश में महिला शक्ति को मजबूत कर किसान-मजदूर की आवाज़ को बुलंद करने का काम करूँगी।उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ०विकास प्रधान का आभार व्यक्त किया।


Spread the love