परीक्षा पर चर्चा पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे कल्पना के रंग ।

Spread the love


पीएम श्री के.वि. 2 रुड़की में
परीक्षा पर चर्चा पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे कल्पना के रंग ।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित।

रूडकी हर्ष।आज पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में चुने गए 19 विद्यालयों केएक सौ छात्र-छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देने के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें रुड़की एवं हरिद्वार के सीबीएसई तथा राज्य सरकार से संबद्ध छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इससे पूर्व विद्यालय के पुस्तकालय में पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें नेताजी के चित्र पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार एवं शिक्षकों तथा बच्चों ने माल्यार्पण करके सुभाष चंद्र बोस को याद किया तथा उनके द्वारा भारत की स्वाधीनता में दिए गए योगदान की सराहना की। इस अवसर पर बच्चों ने नेताजी के जीवन से संबंधित कविता एवं भाषण भी प्रस्तुत किए ।

 छात्रों में होने वाले परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पेंटिंग प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है । पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के छात्रों, राज्य बोर्ड, नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने  माननीय प्रधान मंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर’ में उल्लिखित मंत्रों के साथ साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मिशन आदित्य एल1, विकसित भारत एवं चंद्रयान मिशन आदि विषयों पर मनभावन चित्र बनाए। 
  पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की के प्राचार्य अरविंद कुमार ने विजेता व संभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देते हुए कहा कि इन बच्चों ने रंग एवं कूंची की मदद से अपनी कल्पनाओं के रंग सुंदरता पूर्वक उकेरे हैं निश्चित रूप से यें सभी बच्चे बधाई व तथा प्रशंसा के पात्र हैं । उन्होंने कहा कि जो बच्चे आज विजेता नहीं बन पाए हैं उन्हें  और अधिक मेहनत करते हुए आगे आने का प्रयास करना चाहिए । उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना सबसे बड़ी विजय होती है । 

प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्रों पर गहन विचार करने के बाद निर्णायक मंडल ने मानवेंद्र सिंह आर्मी पब्लिक स्कूल क्रमांक 1 रुड़की के चित्र को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया जबकि द्वितीय पुरस्कार हेतु इशांत पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की के चित्र को चुना गया। तृतीय पुरस्कार विख्यात चौधरी आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की ने जीता चौथे स्थान पर स्काई वार्ड पब्लिक स्कूल की आस्था काबिज़ रहीं तथा पांचवें स्थान पर माउंट लिट्रा जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आराध्या चौधरी रही।
निर्णायक मंडल में डॉ आंचल शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर स्वामी विवेकानंद कॉलेज आफ एजुकेशन, रुड़की श्रीमती दीपिका तोमर, असिस्टेंट प्रोफेसर, बी एस एम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुड़की व मुकेश कुमार कर्णवाल टी जी टी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर लंढौरा शामिल रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती प्रियंका सिंघल ने किया ।
विद्यालय की कला शिक्षिका श्रीमती संगीता पवार के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं ने व्यवस्थाएं संभाली प्रतियोगिता में मुख्य रूप से विकास कुमार शर्मा, श्रीमती रक्षा रावत घनश्याम बादल व श्रीमती रीटा कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
अरविंद कुमार


Spread the love