
तिरुपति प्रोडक्शन के निर्माता, राइटर, निर्देशक, एक्टर, अजीत वर्मा, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले हैं और बॉलीवुड में पिछले 25 सालों से सक्रिय हैं,
और लिख से हटकर फिल्में बनाते हैं, और अपनी हर फिल्म में नए कलाकारों को मौका भी देते हैं, अजीत वर्मा आज हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बने हुए हैं तिरुपति प्रोडक्शन हाउस लगातार नए कलाकारों को मौका दे रहा है,
अभी हाल ही उत्तराखंड के रुड़की में बड़े पर्दे की हिंदी फिल्म संकल्प और शॉर्ट मूवी हार, की शूटिंग बड़े पैमाने पर की गई हैं, जिसमें बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों ने हिस्सा लिया और खुद अजीत वर्मा ने एक शानदार भूमिका निभाई है, अजीत वर्मा ने बताया है वह बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और अभिनेता राज कपूर मनोज कुमार देवानंद और फिरोज खान को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, तिरुपति प्रोडक्शन बैनर तले बनने वाली इस शॉर्ट मूवी मैं डायरेक्टर पवन पाल डेब्यू कर रहे हैं, अजीत वर्मा ने डायरेक्टर पवन पाल, को मौका दिया है अजीत वर्मा का कहना है डायरेक्टर पवन पाल के अंदर कुछ अलग करने की चाहत है और उनका मानना है कि आने वाले समय में पवन पाल कुछ अलग तरीके का काम करेंगे और अपनी अलग पहचान बनाएंगे, डायरेक्टर अजीत वर्मा का कहना है कि हर कला प्रेमी को अपनी कला दिखाने का मौका दिया जाएगा तिरुपति प्रोडक्शन की ओर से उन्होंने कहा कि जल्द ही दर्शकों को एक शॉर्ट मूवी देखने को मिलेगी जिसके प्रोड्यूसर है अजीत वर्मा और कोप्रोड्यूसर राजकुमार और डायरेक्शन पवन पाल ने किया है फिल्म के अंदर करिश्मा राव गौरी शर्मा भी शामिल है, अजीत वर्मा का कहना है, करिश्मा राव लाजवाब एक्ट्रेस है वह अपने काम को बहुत ही सीरियसली तरीके से करती हैं और अपने किरदार में डूब जाती हैं, अजीत वर्मा ने अपनी फिल्मों में कई ऐसे कलाकारों को मौका दिया है जो आज अपनी कला के दम पर फिल्म इंडस्ट्रीज के अंदर काम कर रहे हैं,
संजीता बनर्जी, को हिंदी फिल्म रक्तधार में पहला मौका दिया आज संचिता बनर्जी भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार है, कल्पना शाह को ऑपरेशन 26 11फिल्म में पहला मौका दिया कल्पना साह आज भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं, डायना खान भी आज जाना पहचाना नाम है, जिमी शर्मा भी पंजाबी फिल्मों में एक बड़ा नाम है जिन्हें रक्तधार फिल्म से अजीत वर्मा जी ने ही डेब्यु कराया था, अजीत वर्मा ने यह साबित कर दिया है कि अगर आप में हुनर है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता निदेशक अजीत वर्मा ने कहा कि अब उत्तराखंड के कलाकारों को भी बड़े पर्दे पर आने का मौका दिया जाएगा
