
अधिवक्ता समाजसेवी पंडित आशीष शर्मा ने वार्ड नंबर 16 से पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की
रुड़की( हर्ष विश्व मानव उत्तराखंड)नगर के सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता पंडित आशीष शर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 16 से पार्षद पद के लिये अपनी दावेदारी की है। पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे पंडित आशीष शर्मा ने वार्ड नंबर 16 से पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार वह सामाजिक कार्य से जुड़े हैं शिक्षित और अनुभवी होने के साथ-साथ भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है उनका कहना है कि अगर पार्टी इस बार उन्हें मौका देती है तो वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को आगे बढ़ती है उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही हर एक योजना आज आखिरी घर तक सरकार के द्वारा पहुंचाई जा रही है जिसका फायदा हर एक जन को मिल रहा है आपको बता दे पंडित आशीष शर्मा सरल मन के धनी और ओजसी अधिवक्ता है जो अपनी छवि के बल पर नगर भर में जाने जाते हैं उन्होंने कहा कि अगर इस बार पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह भाजपा की नीतियों को आगे पहुंचाने का काम करेंगे और एकजुट होकर क्षेत्र का विकास करेंगे
