
रुड़की से 3 ए पी ओ चुने जाने पर मुस्लिम समुदाय में हर्ष
रुड़की हर्ष।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गत दिवस देहरादून में जिनं 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए उनमे रुड़की के 3 मुस्लिम ए पी ओ भी शामिल है जिससे मुस्लिम समुदाय में हर्ष पाया जा रहा है।
टिहरी में तैनात रुड़की निवासी शोएब अहमद की पत्नी शहराज़ शोएब ,महिगीरान निवासी दिलशाद अहमद ,मोहल्ला सोत निवासी कु नाज़ली को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौपते हुए उनको आशीर्वाद दिया।
उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के महासचिव व शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तेजी से शैक्षिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास हो रहा उससे लगता है कि 2026 तक हमारा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा।
मंगलोरी ने कहा कि मुस्लिम समाज में शिक्षा के प्रति जो जागरूकता आयी है वह स्वागत योग्य है।प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास योजना को सही मायनों किर्यान्वित किया जा रहा है क्योंकि 57 में से 8 ए पी ओ बिना भेदभाव के सेवा के लिए चुने गए जो मुस्लिम समाज के लिए भी गर्व की बात है।
