
रूडकी हर्ष।उत्तराखंड व्यंजन पार्टी हमारी संस्कृति और परंपरा को दर्शाती है और हमें अपने पहाड़ की याद आती है माँ के हाथ के बने आनेको प्रकार के व्यंजन आज भी हम उसका स्वाद नहीं भूल पाए जैसे झंगुरे की खीर, मंडुवे की रोटी, भट के डुबुके, ओर चटनी पारंपरिक खाना आज भी हम नहीं भूले है। इनके अलावा गहत की दाल, चैसोणी, बाड़ी, कंडाली और फागु का साग भी प्रमुख व्यंजन हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी हैं।
इसी एक छोटी सी कोशिश को लेकर अपने क्षेत्र के तमाम भारतीय सेना से सेवानिवृत और तमाम पहाड़ी भाषी भाई और बहनों को 9 सितंबर दिन शनिवार को ढंडेरा उदय सिंह पुंडीर के निवास स्थान पर शाम 5:00 आमंत्रित करता हूं जहाँ पहाड़ी व्यंजनों की एक छोटी सी पार्टी में आप सादर आमंत्रित हैं इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है कि हम सब मिलकर अपनी परंपरा और संस्कृति को आगे लेकर आए ताकि पहाड़ी व्यंजन देश और दुनिया में लोगों तक पहुंच सके आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है
पहाड़ी व्यंजन पार्टी में अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे
कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि होंगे
गढ़वाली गीतों पर पहाड़ी व्यंजनों का आनंद उठाइए
निवेदक आपका अपना समाजसेवी उदय सिंह पुंडीर ढंडेरा
