कोई ना रहे भूखा पेट सबको मिले पेट भर रोटी उदय सिंह पुंडीर

Spread the love

कोई ना रहे भूखा पेट सबको मिले पेट भर रोटी उदय सिंह पुंडीर

रूडकी हर्ष।भारी वर्षा की त्रासदी के बीच तमाम परिवारों के चूल्हे जलते रहे इसी सोच को लेकर चलते हुये समाजसेवी इंटक जिला हरिद्वार के अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने गरीब जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन किट द्वारा बनाकर वितरित किया बूझे पड़े चूल्हे । इन गरीब परिवारों की मदद के लिए फरिश्ता बनकर आए उदय ने गरीब परिवारों की परेशानियों को समझा। साथ-साथ समाजसेवी व जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्व मे होई बारिश मे भी घर घर जाकर राशन किट वितरित की उसके बाद जो परिवार अछूत रह गए थे उन सभी परिवारों को आज दिन शुक्रवार को अपने निवास स्थान ग्राम पंचायत ढंडेरा मे सूखा राशन किट बनकर वितरित किया लगभग सौ परिवारों ने उदय सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर सूखे राशन की किट प्राप्त की राशन किट में खाने पीने के समान के साथ-साथ बच्चों के दूध-बिस्कुट से लेकर परिवार के भोजन तक की व्यवस्था उपलब्ध कराई गईं हैं सूखे राशन किट में एक महीने का राशन पैक किया गया है ताकि परिवार में कोई भी भूखा ना रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी और इंटर हरिद्वार के जिला अध्यक्ष उत्तराखंड के प्रदेश क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष निर्भीक निडर उदय लगातार जन सेवा के कार्य करते आ रहे हैं क्षेत्र के लोगों का भी यह मानना है कि जब जब आसमानी आपदा आई है तब तब उदय सिंह पुंडीर ने हाथ खोलकर लोगों की हर तरह से मदद की है चाहे वैश्विक महामारी कोरोना का समय हो या बरसात का क्षतिग्रस्त घरों व परिवारों के लिए फरिश्ता बनकर आए हैं उदय गोल भट्ट मिलाप नगर अशोक नगर ढंडेरा और अन्य क्षेत्र में घर-घर जाकर गरीबों जरूरतमंदों को राशन देकर पुण्य का काम किया है लगातार सेवा भाव सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सनातनी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं उदय सिंह पुंडीर ने कहा मैंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए अर्पण कर दिया है और जब तक भगवान ने सांस दी है तब तक समाज के लिए सेवा करता रहूंगा उन्होंने कहा कि और लोगों को भी इस महिम में आगे आना चाहिए ताकि कोई भी घर ऐसा ना बचे जहां कोई भूखे पेट सोए धर्मपत्नी के साथ मिलकर गरीबों की सेवा में लगातार कार्य कर रहे हैं इस मौके पर भारी संख्या में उदय सिंह पुंडीर के निवास स्थान पर पहुंचे जरूरतमंद लोगों ने राशन किट प्राप्त की और उदय का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में इंटक महामंत्री सीमा पंत राजवीर चौहान अशोक पुंडीर हर्ष राणा रेखा भट्ट इंद्रावती रिंकल पुंडीर रूपल राणा देवेश शर्मा साका आदि मौजूद रहे


Spread the love