जिला ओबीसी विभाग, रुड़की ग्रामीण की विचार गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

हरिद्वार ।आज जिला ओबीसी विभाग, रुड़की ग्रामीण की विचार गोष्ठी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन रुड़की ग्रामीण ओबीसी जिलाध्यक्ष मौ. मुब्श्शीर ने किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेश रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश के संविधान को स्थापित करते हुए आर्थिक विकास को निरंतरता देने का कार्य करेगी। कांग्रेस संगठन को मजबूत कर देश को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक अवसर है जब हम पूरे देश में सभी भाषा वर्ग जाति धर्म के लोगों को एक सूत्र में बांधकर देश की तरक्की का संकल्प लेते हैं।

प्रदेश कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर ने कहा कि कांग्रेस के लोग सभी धर्म जाति भाषा के लोगों को जोड़कर देश की सामूहिक प्रगति की कामना करते हैं।

जिलाध्यक्ष, रुड़की ग्रामीण ओबीसी विभाग मौ मुब्श्शीर ने कहा कि 2024 में कांग्रेस को मजबूती दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने से मैं और मेरे क्षेत्रवासी किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ सभी कांग्रेसी क्षेत्रवासी व मुख्य रूप से नफीस सैफी वरिष्ठ समाजसेवी की मौजूदगी में किया गया

विचार गोष्ठी को प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी, पीसीसी सदस्य नासिर परवेज, पीसीसी सदस्य ठा वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता कलीम खान, इंटक जिलाध्यक्ष रितु कंडियाल, सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, ओबीसी जिलाध्यक्ष रुड़की करमजीत खोखर ने संबोधित किया।

विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से सचिन गुप्ता, रईस अहमद, मौ सलमान, दीपक वर्मा, अरशद, रिजवान अहमद ,सुहेल सैफी, नौशाद भाई, नफीस सैफी, शहजाद, मुजीब खान, कलीम खान, हाजी शमशाद, मीर आलम, रिजवान भाई, नौशाद ,शादाब ,इमरान, शहजाद, तनवीर अंसारी, अनवर अल्वी, नसीम अहमद, फुरकान अंसारी, सरवर अल्वी, मुंतज़िर, मोहम्मद अहमद उर्फ गुड्डन, शमशाद, शोएब ,नेक पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love