
रूडकी हर्ष।बारिश के चलते भी महानगर तहसील शिव मंदिर में शिवभक्त कावड़ियों का निरंतर आवागमन हो रहा है भोले भक्त गंगाजल ले अपने गंतव्य को जाते हुए रात्रि विश्राम कर रहे शिवभक्तों की सेवा प्रातःकाल भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन व मंदिर समिति पदाधिकारी द्वारा चाय व फलाहार व बिस्किट का प्रसाद भगवान शिव को अर्पण करने पश्चात शिवभोले भक्त कावड़ियों को वितरित कर निरन्तर कावड़ सेवा कर रहे हैं भगवान शिव महादेव तहसील मंदिर मे महादेव शिवभक्तों के जयकारे से गुंजायमान हो रहा है भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने एकत्र शिव भक्त कावड़ियों से कहा कि हमारे लिए सौभाग्य बात है जो सावन माह में हमसब को शिवभक्त कावड़ियों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है हम शिव भोले बाबा का चमत्कार ही मानते हैं कि तहसील शिव मंदिर में इस शिवरात्रि पर्व के मध्य शिव कावड़ियों का आवागमन निरन्तर हो रहा है इससे पहले कोरोना चलते यह सौभाग्य नही मिल पाया था और इस शिवरात्रि पर्व पर हमसब को शिवभक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है जब मानव जाति शिवभक्त कावड़ियों की सेवा करती है तो वह सेवा साक्षात भगवान शिव की पूजा होती है तभी कहा गया है कि नर सेवा नारायण सेवा है भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने तहसील शिव मंदिर में कावड़ियों के विश्राम करने हेतु बीते साल में टिन शेड व सौन्दर्यकरण कराए जाने पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया मंदिर परिसर में कावड़ सेवा में शामिल रहे पंकज जैन,राजेश वर्मा,अनिल कुमार, नरेश कुमार नागियांन,सचिन गोंड़वाल,पंडित बाल गोविंद थपलियाल व सुखलाल गुज्जर आदि मौजूद रहे।
