
उत्तराखंड रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को दस सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
रूडकी हर्ष।आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के रुड़की आगमन पर परिवहन निगम में बसों की कमी एवं परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने अपने साथियों के साथ दस सूत्रीय ज्ञापन रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट वार्ता करते जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के सहयोग से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दस सूत्रीय मागो को रखा गया मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की सभी बिंदुओं पर जो भी उचित कार्यवाही आवश्यक एवं अपेक्षित होगी अवश्य ही उसका निवारण किया जाएगा उत्तराखंड रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन की ओर से माननीय मुख्यमंत्री , रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एवं जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का हार्दिक आभार किया इस मौके पर उत्तराखंड रोडवेज एंप्लॉय यूनियन के सभी कार्यकर्ता सदस्यगण मौके पर मौजूद रहे
