
किसान मजदूर संगठन सोसाइटी का रुड़की में विस्तार, कलियर विधानसभा के कई लोगों ने सदस्यता ग्रहन संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया
रुड़की हर्ष।किसान मजदूर संगठन सोसाइटी द्वारा संगठन के विस्तार अभियान के तहत आज रुड़की स्थित संगठन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलियर विधानसभा क्षेत्र से आए गुलाबर मलिक आसिफ मलिक कादिर ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर किसान, मजदूर एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार मित्तल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र सैनी सहित उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष मास्टर दीपक कुमार लखवान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सदस्यों का संगठन में स्वागत किया गया तथा उन्हें संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को किसानों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि किसान मजदूर संगठन सोसाइटी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। संगठन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता है तथा उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार मित्तल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और किसानों एवं मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा समाज के सभी वर्गों को संगठन से जुड़कर जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की।
अंत में सभी नवसदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
