यूकेडी उत्तराखंडियों के दिलों में धड़कने वाला नाम है! लाखवान

Spread the love

लंढोरा में संगठन सुदृढ़ करने को सक्रिय हुए मास्टर दीपक लाखवान, बोले—यूकेडी उत्तराखंडियों के दिलों में धड़कने वाला नाम है!

रूडकी हर्ष। मास्टर दीपक लाखवान ने संगठन को मजबूती देने के लिए कमर कस ली है। विधानसभा खानपुर के लंढोरा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि उत्तराखंड के लोगों के दिलों में धड़कने वाला एक नाम है।इस दौरान लाखवान ने जिला हरिद्वार में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी अपना परचम लहराएगी। कार्यक्रम में उन्होंने नगर अध्यक्ष के रूप में तजिम अली को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी।मास्टर दीपक लाखवान को पार्टी का एक निष्ठावान और सेवा भाव से कार्य करने वाला नेता माना जाता है। उन्होंने पूर्व में भी कई ऐसे ज्वलंत मुद्दे उठाए हैं, जिनसे सीधे तौर पर आम जनता को फायदा मिला है। सामाजिक सरोकारों और जनहित के विषयों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र में एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित किया है।अपने संबोधन में लाखवान ने शिक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है और आम लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा के बढ़ते निजीकरण को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि निजी स्कूलों में कभी भवन, तो कभी खेलकूद और अन्य गतिविधियों के नाम पर अभिभावकों से लाखों रुपये की फीस वसूली जा रही है।उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण किया जाए और उन्हें निजी स्कूलों से बेहतर बनाया जाए, ताकि कम खर्च में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।लाखवान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि उत्तराखंड के लोगों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


Spread the love