ढंडेरा मेंभगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य आयोजन 19 अप्रैल को

Spread the love

रूडकी हर्ष।भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य आयोजन 19 अप्रैल को

ढँडेरा।
सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर समिति, ढँडेरा के तत्वावधान में इस वर्ष भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव एवं मूर्ति स्थापना समारोह अत्यन्त श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह पावन आयोजन दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार), वैशाख शुक्ल पक्ष, संवत 2083 को सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे से होगी, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन विधियाँ संपन्न की जाएंगी। प्रातः 10 बजे भगवान परशुराम जी की मूर्ति की विधिवत स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।
समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुजनों से सपरिवार उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

भगवान परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। उनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। वे शौर्य, तपस्या और धर्मरक्षा के प्रतीक माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, उन्होंने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना की थी। परशुराम जी को एक महान ब्रह्मचारी, परम तपस्वी और अद्वितीय योद्धा के रूप में स्मरण किया जाता है।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने वाला माना जा रहा है।


Spread the love