जाने किन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव आचार्य प्रवीन शास्त्री

Spread the love

जाने किन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव आचार्य प्रवीन शास्त्री

2 मार्च।
वर्ष 2026 का प्रथम चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को सिंह राशि एवं पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रवीन शास्त्री के अनुसार यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:56 बजे तक रहेगा और भारत में दृश्य होने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा।
आचार्य शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण का विशेष प्रभाव मुख्य रूप से सिंह राशि पर पड़ेगा। साथ ही कुंभ राशि, वृषभ राशि और वृश्चिक राशि के जातकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि ग्रहण काल आत्ममंथन, साधना और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष समय होता है। इस अवधि में मानसिक संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना लाभकारी रहेगा। सिंह राशि के जातकों को आर्थिक और पारिवारिक निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए, जबकि कुंभ राशि वालों को संबंधों में मधुरता बनाए रखने की सलाह दी गई है।
वृषभ और वृश्चिक राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आचार्य प्रवीन शास्त्री ने ग्रहण काल में महामृत्युंजय मंत्र जाप, ध्यान, दान-पुण्य तथा जरूरतमंदों की सहायता को विशेष फलदायी बताया है।
ग्रहण समाप्ति के पश्चात स्नान, स्वच्छता एवं घर की शुद्धि को पारंपरिक रूप से शुभ माना गया है।


Spread the love