चोरी का प्रयास हुआ नाकाम! मौके पर ही पकड़ा गया चोर

Spread the love

रुड़की: लाल कुर्ती बनिया बाजार स्थित फाइबर लाइन मस्जिद में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया
रुड़की के लाल कुर्ती बनिया बाजार स्थित फाइबर लाइन मस्जिद में बुधवार सुबह करीब 11 बजे चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, एक युवक मस्जिद की दीवार फांदकर अंदर घुसा और वहां बने कमरे की खिड़की तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी मस्जिद में लगे कैमरे को चोरी करने की फिराक में था, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
मौलाना ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को नंगे हाथ पकड़ लिया। इससे पहले भी मस्जिद में चोरी का प्रयास हो चुका है, जिसमें तीन सफे (नमाज की चटाइयां) चोरी कर ली गई थीं।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है और उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की


Spread the love