निशुल्क चिकित्सा से समाज सेवा तक, गरीबों के मसीहा फरीदी

Spread the love

सेवा, समर्पण और संवेदना का नाम आदिल फरीदी

निशुल्क चिकित्सा से समाज सेवा तक, गरीबों के मसीहा फरीदी

रूडकी हर्ष।भारतीय सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से लाइफ केयर हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ
भारतीय सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से लाइफ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। अस्पताल का उद्घाटन मंत्री एवं पूर्व विधायक, भाजपा नेता देशराज करनवाल ने अपने कर-कमलों द्वारा किया।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी के पैतृक ग्राम इकबालपुर अमरपुर में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने आदिल फरीदी द्वारा समाजहित में किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा।
समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।

समाजसेवी आदिल फरीदी जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता,है निशुल्क चिकित्सा शिविरों से हजारों को मिला लाभ
वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी अपने अथक प्रयासों के चलते क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। उन्होंने लगातार निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर हजारों गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया है।
इन चिकित्सा शिविरों के माध्यम से न केवल लोगों की जांच और इलाज किया गया, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। आदिल फरीदी का यह सेवा कार्य आज भी निरंतर जारी है और वे बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग की सेवा में समर्पित हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आदिल फरीदी ने मानव सेवा को ही अपना धर्म मानते हुए समाज में एक मिसाल कायम की है। उनके इस नेक कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है और लोग उन्हें सच्चा समाजसेवी बता रहे हैं।


Spread the love