आम नागरिक (अराजनीतिक दल) के अध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान को यूकेडी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

आम नागरिक (अराजनीतिक दल) के अध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान को यूकेडी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कीं, रुड़की में प्रेस वार्ता आयोजित
रुड़की हर्ष।आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रुड़की में आज पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
रुड़की के एक निजी होटल में आयोजित इस प्रेस वार्ता में आम नागरिक (अराजनीतिक) दल के अध्यक्ष मस्टर दीपक लाखवान को उत्तराखंड क्रांति दल में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी नेतृत्व ने इस निर्णय को संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम बताया।
इस अवसर पर पार्टी की आलाकमान ने उत्तराखंड क्रांति दल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा भी किया। प्रेस वार्ता में उत्तराखंड से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उत्तराखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में यूकेडी के संघर्ष और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से उत्तराखंड के मूल मुद्दों—जैसे जल, जंगल, जमीन और स्थानीय लोगों के अधिकार—के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता इस बार एक बार फिर उत्तराखंड क्रांति दल पर भरोसा जताएगी और प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में यूकेडी उभरकर सामने आएगी।इस अवसर पर प्रदेश से आए पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास,पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय,महामंत्री संगठन गणेश काला,नितिन सैनी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,केंद्रीय प्रवक्ता राजेश्वरी रावत,लक्ष्मी रावत आदि का माल्यार्पण और शाल भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट महक सिंह सैनी,शिव कुमार सैनी,दीपक लाखवान,जयभारत सिंह रावत,आनंद चौधरी,धर्मेंद्र शर्मा,ब्रह्मसिंह धीमान,मेनपाल,राजेंद्र चौधरी, आनंदराज,सतेन्द्र शर्मा,दिनेश धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Spread the love