ईश्वरीय मार्ग की प्राप्ति को प्राप्त करने के लिए गुरुदेव के चरणों से होकर जाना पड़ता है!

Spread the love

ईश्वरीय मार्ग की प्राप्ति को प्राप्त करने के लिए गुरुदेव के चरणों से होकर जाना पड़ता है

रुड़की। टीना शर्मा। ढंडेरा रेलवे स्टेशन पर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से रुड़की में संत निरंकारी मिशन द्वारा एक भव्य समागम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया।
समागम में चंडीगढ़ से पधारे ज्ञान प्रचारक महात्मा पवन कुमार ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ज्ञान और अध्यात्म के महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सच्चा ज्ञान इंसान को ईश्वर के करीब लाता है और मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ईश्वर के मार्ग पर चलकर प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने सतगुरु के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समागम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और मानवता की सेवा के भाव को सुदृढ़ करना रहा।


Spread the love