
3अक्टूबर 2025 को संस्कार पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बचपन सुरक्षित,भविष्य सुनिश्चित ,नन्हे कदम,बड़ा न्याय विषय को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की मुख्य अतिथि द्वितीय अपर सिविल जज श्रीमती उपाधि सिंह सिंघल रही।
इस अवपर पर उन्होंने कहा कि आज बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ साथ संस्कारित किया जाना ओर उन्हें समाज में व्याप्त बुराइयों से बचाकर रखना भी हम सब का दायित्व बनता है।
अधिवक्ता दिनेश धीमान ने आज बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के प्रयासों के साथ ही उनके लिए बन रहे कानूनों और सरकारी प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की अपील की।
शिविर में पैरा लीगल वालिंटियर कविता पटवाल,बृजबाला ने विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यशैली की जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रकाश चंद्र ध्यानी, प्रिंसिपल विधि ध्यानी, वरिष्ठ सहायक रॉबिन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
