महंत इंद्रेश अस्पताल की ओर से निशुल्क शिविर मे मरीजों की जांच की गई समाजसेवी आदिल फरीदी द्वारा विशाल कैंप का आयोजन

Spread the love

रूडकी हर्ष आज इकबालपुर के खाताखेड़ी गांव में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी के अथक प्रयासों से उनके निवास स्थान पर सुबह 10: से शाम 5: बजे तक देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम के सहयोग से कैंप में मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों की जांच की गई जिसमे न्यूरो सर्जन नाक कान गले. आँखो के डॉक्टर द्वारा जांच की गईं केम्प मे फिजिशियन डॉक्टर द्वारा मरीजों को दवाइयों के साथ साथ सेहत से जुडी जानकारियां मरीजों को दी गई साथी कैंप में नेता गणों के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आदिल फरीदी ने कहा की मानव सेवा ही स्वर्ग का द्वार है हमें अपने आस पास उन लोगों को देखना चाहिए जो अपना इलाज कराने में असमर्थ है जो जरूरतमंद है जिनको आवश्यकता है उनकी सेवा हमें नित्य करते रहना चाहिए संसार में हमें परमात्मा ने एक दूसरे की सेवा करने के लिए ही भेजा है हम सब एक साथ मिलकर बड़े सी बड़ी परेशानी को दूर कर सकती हैं उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी का हवाला देते हुए बताया कि हम सब ने मिलकर जिस तरह से एक दूसरे की मदद की है और इस बीमारी को अपने देश से समाप्त करने में योगदान दिया है इसे बड़ा कोई एग्जांपल नहीं हो सकता आज इस कैंप के माध्यम से जो बड़े अस्पतालों में अपना इलाज कराने में असमर्थ है उनको भी महंत इंद्रेश के अनुभवी डॉक्टर द्वारा इलाज करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी उदय सिंह पुंडीर ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा हमें अपने शरीर का पूरा ध्यान रखना चाहिए भगवान की ओर से दिया गया हुआ यह अनमोल तोहफा है आज के दौर में छोटे-छोटे बच्चे अपनी आंखों की रोशनी को खोते जा रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है बच्चों के हाथ में मोबाइल का होना हमें हमारे बच्चों को मोबाइल टीवी लैपटॉप से हो सके तो अधिक से अधिक दूर रखें उन्होंने कहा की समाजसेवी मोहम्मद आदिल फरीदी द्वारा जो कैंप लगाया गया है। गाँव के लोगो को भी एक अच्छा अवसर प्रदान हुआ है जहा पर अपनी आँखो से जुडी समस्या नाक काम दिल शुगर आदि बीमारीयो के मुकम्मल इलाज मिला है इसी तरह के आयोजन हमें करते रहना चाहिए इस मोके पर एडवोकेट महक सिंह सैनी ने भी अपने विचरो को व्यक्त किया और कहा महेंद्र इंद्रेश जैसे अस्पताल द्वारा जो सहयोग हमें मिला है हम सब महेंद्र इंद्रेश हॉस्पिटल के समस्त डाक्टर एवं सभी स्टॉफ का दिल से आभार व्यक्त करते है और हमारे किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के सदस्य आदिल फरीदी द्वारा जो मानव सेवा का कार्य किया गया है वो समाज में एक बड़ा संदेश देने का काम करेगा इस मोके पर सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर दीपक कुमार लाखवान ने भी अपने विचारों को रखा कहा आज के इस भाग दौड़ के जीवन में जहां अपने लिए भी समय निकालना मुश्किल हो जाता है वही आदिल फरीदी ने मानव सेवा की एक जीती जागती मिसाल कायम की है उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम ने भी मानव सेवा का परिचय दिया है जिन्होंने निस्वार्थ भावना से शिविर में आए लोगों का इलाज किया हॉट दवाई मुफ्त प्रदान की गई उन्होंने कहा इस में गर्मी के मौसम में खाने-पीने के साथ-साथ मरीजों के लिए सफाई व्यवस्था और हवादार पंखों का भी इंतजाम किया है ताकि शिविर में आए मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े हमें इस तरह के कार्य करते रहना चाहिए दिल को सुकून और परमात्मा की ओर एक कदम बढ़ जाता है मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इस मोके पर अरुण सैनी (समाज सेवी) कैंप में आए सैकड़ों मरीजों ने अपनी बीमारियों की जांच कराई
महंत इंद्रेश अस्पताल के लगभग 20 सदस्य मौके पर मौजूद रहे


Spread the love