शारदीय नवरात्रि की बड़ी ख़ासियत! इस बार 9 नहीं पूरे 10 दिन पूजन!

Spread the love

शारदीय नवरात्रि 2025 की बड़ी ख़ासियत! इस बार 9 नहीं पूरे 10 दिन पूजन

इस साल की शारदीय नवरात्रि बेहद खास रहने वाली है। आम तौर पर यह पर्व नौ दिनों तक चलता है, लेकिन पंचांग की विशेष गणना के चलते इस बार नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार “तृतीय तिथि” दो बार पड़ रही है, जिसे वृद्ध तिथि कहा जाता है। इसी कारण मां दुर्गा की साधना का पर्व एक दिन बढ़कर दस दिनों तक चलेगा।

👉 क्यों है खास?

नौ रूपों की पूजा के साथ इस बार भक्तों को एक अतिरिक्त दिन का पुण्य मिलेगा।

धार्मिक मान्यताओं में माना गया है कि जब नवरात्रि में वृद्धि होती है, तो वह वर्ष विशेष रूप से शुभ और मंगलकारी होता है।

विजयदशमी (दशहरा) का पर्व भी इस बार और अधिक महत्वशाली होगा, क्योंकि यह दस दिन की पूजा-अर्चना के उपरांत आएगा।

देवी दुर्गा के भक्तों के लिए यह अवसर बेहद दुर्लभ है। मां का आशीर्वाद प्राप्त करने और नवदुर्गा की साधना का यह पर्व 10 दिनों तक शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बनने जा रहा है।


✨ जय माता दी ✨


Spread the love