रूडकी। ढंडेरा के प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Spread the love

नगर पंचायत ढंडेरा के प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

रुड़की हर्ष। आज ढंडेरा में श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर आज अपराह्न 5 बजे श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास, भक्ति और पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यह कलश यात्रा [ प्राचीन शिव मंदिर से होकर नगर पंचायत क्षेत्र के राजपूताना वार्ड से होते हुए / कथा स्थल तक पहुँची। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालु “हरि बोल”, “जय श्रीकृष्ण”, “भागवत महापुराण की जय” जैसे धार्मिक जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व सुशोभित कलश धारण किए महिलाओं ने किया, जिनके पीछे भजन मंडलियों और बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि ने माहौल को और भी रमणीय बना दिया।
कलश यात्रा श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ का आध्यात्मिक संकेत होती है। मान्यता है कि कलश यात्रा से वातावरण शुद्ध होता है तथा कथा स्थल की पवित्रता और ऊर्जा में वृद्धि होती है। यात्रा के उपरांत कलशों को विधिपूर्वक कथा पंडाल में स्थापित किया गया।

श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन अपराह्न 3:00 से सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर में कथा का श्रवण किया जाएगा वही प्रतिदिन 9:00 से 12:00 तक पितृ तर्पण एवं मंडप पूजन कार्य किया जाएगा कलश यात्रा में मुख्य यजमान सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया यह जानकारी पंडित देवेश शर्मा द्वारा गई है
कथा वाचक श्री श्री पंडित सतीश कोठारी पंडित कलित कोठारी पंडित अजय जी पंडित सुदर्शन जुयाल और पंडित वशिष्ट पंडित अरुण मुख्य अजमान जितेंद्र पुंडीर उर्फ नाथ शेखर पुंडीर मनीष पुंडीर संजीव कुशवाहा रूप सिंह ठाकुर धर्मवीर ठाकुर उदय सिंह देवेश शर्मा पंडित नितिन आदि उपस्थित रहे


Spread the love