
ढंडेरा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं हरिद्वार इंटक जिला अध्यक्ष उदय पुंडीर ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, सहायता पहुंचाने का लिया संकल्प
पंजाब उत्तराखंड हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता उदय पुंडीर ने कहा कि यह समय एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करने का है। उन्होंने ना केवल अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं, बल्कि राहत और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का भी संकल्प लिया।
उदय पुंडीर ने कहा, “बाढ़ ने हजारों लोगों का जीवन प्रभावित किया है। उनके घर, सामान, पशु और आश्रय सब कुछ नष्ट हो गया है। ऐसे समय में हमें केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।”
उन्होंने स्थानीय लोगो से भी अपील की एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे हैं यह समय हमें सिखाता है कि इस मुश्किल घड़ी में हम भारतीय एकजुट होकर बड़ी से बड़ी समस्या का भी सामना करने के लिए तैयार हैं
उन्होंने कहा कि जल्द ही एक जत्था बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ढंडेरा उत्तराखंड से जाएगा उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ पीड़ितों को मानसिक बल मिलता है और यह भरोसा होता है कि हम अकेले नहीं हैं।”
इस पहल ने अन्य संगठनों और स्वयंसेवकों को भी प्रेरित किया है कि वे आगे आकर इस आपदा की घड़ी में अपना सहयोग दें।
