किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पुरन सिंह ने मंगलौर विधानसभा के गांव ठसके में एक सभा को संबोधित किया

Spread the love

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पुरन सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव दर गांव अभियान चलाया और युवाओं को जोड़ा

रुड़की विश्व मानव हर्ष।
रविवार को मंगलोर विधानसभा के ग्राम ठसका में आयोजित किसान मजदूर संगठन के तत्वाधान में एक सभा का आयोजन किया गया
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने शिरकत कर किसानों से जोड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कई नये पदों पर घोषणा की और संगठन का विस्तार भी किया गया
ठाकुर पूरन सिंह ने जानकारी देते हुये कहां किसान मजदूर संगठन द्वारा एक विशाल यात्रा का आयोजन उत्तराखंड में होने जा रहा है उसी को लेकर जिले भर में सभाएं की जा रही है ताकि किसानों को एक मंच पर लाया जा सके इसी संबंध में आज यह आयोजन किया गया है आगे भी अन्य विधानसभाओं में भी किसान मजदूर संगठन अपना प्रचार प्रसार तेज करेगा आपको बता दें कि पूर्व में एक विशाल जनसभा का आयोजन रुड़की में किया गया था जिसमें आसपास के जिले के किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और कार्यक्रम को सफलता मिली थी उन्होंने आह्वान किया की किसान एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने का काम करें
अगर आज किसानों ने ध्यान नहीं दिया आगे चलकर यह समस्याएं और बड़ी हो जाएंगी। समय रहते किसानों को जागना होगा और उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को कम ब्याज दरों पर कर्ज दिया जाए ताकि किसान और अच्छे तरीके से अपनी खेती कर सके उन्होंने युवाओं को लेकर भी अपने विचारों को रखा और कहा की
आज कृषि जगत में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि युवा खेती नहीं करना चाह रहे। यह स्थिति एक संकट की स्थिति है। युवा गांव में नहीं रहना चाह रहे और अगर वे वहां रह रहे तो खेती को हाथ नहीं लगाना चाहते। हमारे सामने ये चुनौती है कि किसानों की अगली पीढ़ी कैसे तैयार हो। अगर युवा इसमें नहीं आएंगे तो हम आगे किसान कहां से लाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है सरकार युवाओं को खेती के प्रति जागरूक अभियान चलाएं और समय-समय पर शिविर लगाकर युवाओं को खेती के प्रति अवगत कराये। पढ़े लिखे युवाओं को बताया जाए की खेती एक मुनाफे का सौदा है ये पूरे देश के नीति नियंताओ के सामने चुनौती है कि ऐसी नीतियां बनाए कि गांवों में युवा रह सके और किसानी कर सके। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष युएस पुंडीर ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भर में किसान मजदूर संगठन से लोगों को जोड़ा जा रहा है और किसानी के प्रति युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग किसानी से जुड़ सके कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष इंटक उदय सिंह पुंडीर ने कहा किसान मजदूर संगठन एक ऐसा संगठन है जो केवल किसानों का ही नहीं बल्कि मजदूरों के हक की बात भी करता है उन्होंने कहा हमारे देश की पहचान जय जवान और जय किसान से है हमें किसानी से जुड़े रहना चाहिए और अपने युवाओं को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी किसानी में आकर अपने पूर्वजों के पद चिन्ह पर चल अपना भविष्य सुरक्षित करें

चिराग राणा बने जिला उपाध्यक्ष

गुकुल राणा तहसील रूडकी अध्यक्ष

जोगिंदर राणा ग्राम अध्यक्ष ठसका नियुक्ति किया गया


Spread the love