
हरिद्वार हर्ष। इंटक जिलाध्यक्ष ने बातचीत में कहा किसान मजदूर बेरोजगार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इंटक कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को भी गति दी जाएगी ताकि महिलाओं को भी स्वरोजगार मिल सके और वह भी अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें उन्होंने कहा कि पिछली सभा में जिन लोगों को संगठन के साथ जोड़ा गया था उनके साथ योजनाबद्ध तरीके से इंटक को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि प्रदेश भर में मजबूती के साथ कार्य कर सकें अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने पद की गरिमा को देखकर हर कार्य करना है ताकि संगठन के द्वारा दिया गया पद गरीब मजदूर किसानों बेरोजगारों के हकों की लड़ाई को निष्पक्ष तरीके से लड़े ऐसे ही कार्यकर्ताओं की इंटक को आवश्यकता भी है।
इंटक जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि संगठन में केवल उन लोगों को तवज्जो दी जायेगी जो लोग दिन-रात लगकर संगठन को मजबूती प्रदान करने में कार्यरत हैं। साथ ही संगठन का विस्तार भी किया जाएगा यह बातें उन्होंने एक निजी फैक्ट्री के कर्मचारियों से बात करने के दौरान कहीं।जिले की सभी विधानसभाओं पर संगठन को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है
