
रूडकी मे आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व दिनेश सुंदरियाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,श्रद्धांजलि सभा मे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय दिनेश सुंदरियाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई,श्रद्धांजलि सभा में इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गोस्वमी ने कहा की स्व दिनेश सुंदरियाल जी का जीवन बहुत संघर्ष पूर्ण रहा है, उन्होंने हमेशा गरीबों,श्रमिकों की आवाज बुलंद की है पूरे देश में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा कर श्रमिकों, मजदूरों के लिए संघर्ष करने का काम किया है,आज ऐसी महान शख्सियत को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इंटक रास्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी,पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी,राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार,युवा नेता विशाल शर्मा,अभिषेक सुंदरियाल,अनुज गोस्वामी,पूर्व पार्षद सुशील यादव, अनिरुद्ध पुरी, सचिन सोनकर,कमलेश कुमार, दीपक चौहान, संदीप कश्यप,सन्दीप राणा,मोनू भाई आदि कांग्रेस पदाधिकारीयो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
