मिशन कंपाउंड सहारनपुर सीएनआई सेमिनरी चर्च में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

मिशन कंपाउंड सहारनपुर सीएनआई सेमिनरी चर्च में नववर्ष के उपलक्ष में पहले ही 31 दिसम्बर की रात से धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत चर्च के फ़ादर रेव्ह डॉ दयाल एम लाल की प्रार्थना के साथ हुआ। नववर्ष की बड़ी आराधना में प्रभुभोज की बड़ी आराधना का आयोजन किया गया।
चर्च के फ़ादर डॉ दयाल एम लाल के प्रवचन सुनने के लिए चर्च में उपस्थित थे। अपने प्रवचन में उपस्थित लोगों को फ़ादर डॉ दयाल एम लाल ने बताया कि नववर्ष हमें हमारी सामर्थ्य या योग्यता के आधार पर नहीं वरन प्रभु परमेश्वर की आशीष और अनुग्रह से प्राप्त हुआ है। प्रभु हमारे जीवन प्रेम, आदर, सम्मान आदि का फल देखना चाहता है और अगर ये फल हमारे जीवन से दिखाई नहीं देते है तो ऐसे पेड़ या व्यक्ति को प्रभु संसार से उठने या हटाने जा रहा है।लेकिन यीशु मसीह हमारे लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि प्रभु इन्हें इस वर्ष और रहने दे। हम अपने जीवन में प्रभु के अनुसार फ़ल लाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम आयोजक सीएनआई सेमिनरी चर्च के मुख्य पादरी फादर डॉक्टर दयाल एम लाल ने अपनी तरफ़ से सभी लोगों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मौजूद चर्च की प्रथम महिला डॉक्टर कुसुम दयाल, राहुल लूक, बिन्नी बड़न, प्रियंका लूक, सीमा वर्मा, यशिका वर्मा, मैथ्यूज, तुषार कुमार, वायलेट सिंह, मौरीन लुक, रीतेश वड़न , वेद प्रकाश पर्सिस गिल, स्मरना शार्प, सम हिचगन, कल्पना जैकब, एडविन शार्प, दीपशिखा दयाल, एंजेल, मोना, दीपक टॉड, अभिषेक, हेमलता आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे

कार्यक्रम समापन फादर डॉ दयाल एम लाल के आशीष वचन और दुआओं से संपन्न किया गया ।


Spread the love