
उत्तराखंड वासियों के लिए गुरुवार का दिन खुशी के साथ-साथ महत्वपूर्ण रहा क्योंकि आज ही के दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड वासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देकर देहरादून से दिल्ली के सफर को और आसान बना दिया यह ट्रेन आरामदायक तो है ही लेकिन सफर को भी आसान बनाती है ट्रेन के अंदर हजारों ऐसी खूबियां दी है जो यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उत्तराखंड वासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई बताया जा रहा है कि यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी जिसकी रफ्तार अधिकतम 110 किलोमीटर और औसत रफ्तार से 63 किलोमीटर की रहेगी लगभग 1.30 के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुड़की स्टेशन पहुंची जहां पर भाजपा पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर देश भक्ति गीतों के साथ किया मंच के माध्यम से वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को रखे लेकिन एक और जहां लोग बेसब्री से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे वही ट्रेन की पटरी के समीप आम नागरिक मंच दल के अध्यक्ष मास्टर दीपक कुमार लाखवान अपने साथियों के साथ ट्रेन के बढ़े किराए को लेकर हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जब लाखवान से सवाल पूछे गए तो उनका कहना था कि हम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत करते हैं लेकिन यह ट्रेन आमजन की सुविधा के लिए नहीं बल्कि पूंजी पतियों के लिए चलाई गई है उनका साफ-साफ कहना था कि रुड़की से दिल्ली का किराया इतना ज्यादा है कि एक आम आदमी सफर करने की सोच भी नहीं सकता आमजन को इस ट्रेन में सफर करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है प्रदर्शन के दौरान प्रशासन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कोशिश करता मास्टर दीपक कुमार लाखवान विजय शर्मा पुलिसकर्मियों ने शांत कराकर व्यवस्था को दुरुस्त किया
