पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देकर प्रदेशवासियों का मान बढ़ाएं वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल

Spread the love

रूडकी हर्ष। उत्तराखंड वासियों के लिए गुरुवार का दिन खुशी के साथ-साथ महत्वपूर्ण भी रहा क्योंकि आज ही के दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड वासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देकर देहरादून से दिल्ली के सफर को और आसान बना दिया यह ट्रेन आरामदायक तो है ही लेकिन सफर को भी आसान बनाती है ट्रेन के अंदर हजारों ऐसी खूबियां दीं है जो यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उत्तराखंड वासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई बताया जा रहा है कि यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी जिसकी की रफ्तार अधिकतम 110 किलोमीटर और औसत रफ्तार से 63 किलोमीटर की रहेगी! आज दोपहर लगभग 1.30 के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुड़की स्टेशन पहुंची जहां पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी समेत पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन का देश भक्ति गीतों के साथ भव्य स्वागत किया और मंच के माध्यम से वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को भी रखा वही फोन कॉल के जरिए खुशी में शामिल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल ने भी मोबाइल कॉल के माध्यम से बताया के किन्ही कारणों से आज मैं रुड़की में नहीं हूं उन्होंने बात करते हुए कहा यह हम सभी उत्तराखंड वासियों के लिए हर्ष का विषय है कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तराखंड वासियों को यह सौगात दी है उन्होंने कहा कि हम सभी उत्तराखंड वासी माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उत्तराखंड की जनता को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देकर प्रदेशवासियों का मान बढ़ाया है और प्रदेश वासियों का सफ़र के साथ-साथ समय को भी बचाने का काम किया है पीएम प्रदेश और देश की तरक्की के लिए रात दिन कार्य कर रहे है मोदी सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी हृदय से धन्यवाद किया समाजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल ने कहा आगे भी भाजपा सरकार प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का काम करती रहेगी


Spread the love