रुड़की हर्ष। आज सिविल लाइन स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सकड़ो लोगों ने हर्षोल्लास के साथ जयंती को मनाया गया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेशभर से आए लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरता को याद किया कार्यक्रम के संयोजक उदय सिंह पुंडीर के अथक प्रयासों से समाज को एक साथ जोड़ कर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया है
मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन बलिदान करने वाले वीरता, पराक्रम, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती रुड़की में हर्षोल्लास से मनाई गई कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में अपने अपने विचारों को व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की हम सब को
समाज में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा देने का काम करें जो बच्चे शिक्षा से वंचित रह गये हैं उनको ज्यादा से ज्यादा शिक्षा देने का काम करें ऐसे बच्चों की भी मदद करे जो किन्हीं कारणों से शिक्षा से आगे शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते उनकी भी मदद करनी चाहिए और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक भी करना बहुत जरूरी है हम सब का कर्तव्य है हम इस मुहिम को आगे बढ़ाते रहें इस मौके पर उत्तराखंड क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा
कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप त्याग, वीरता, बलिदान और देशभक्ति की मिसाल थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि अद्भूत पराक्रम, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप ने अधर्मी शासन की गुलामी को नकार कर स्वाधीनता के संघर्ष को चुन समस्त देशवासियों के आगे वीरता की ऐसी मिसाल दी जो आने वाले युगों तक जन-जन में धर्म और राष्ट्र प्रेम की असीम ऊर्जा का संचार कर प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम को शेर सिंह राणा जोगिंदर सिंह जसपाल सिंह चौहान मनोज पुंडीर आदि अपने विचारों को रखा कार्यक्रम का संचालन ठाकुर वीरेंद्र सिंह व अरविंद राजपूत ने किया कार्यक्रम में मौजूद रहे अभय सिंह पुंडीर राज कुमार पुंडीर अक्षय प्रताप सिंह प्रणय प्रताप तेज़ सिंह राणा ठाकुर वीरेंद्र सिंह डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान अरविंद सिंह राजपूत मोनू चौहान रवि राणा मनोज पुंडीर पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह विजय बहादुर सिंह स्वामी प्रेम सिंह जितेंद्र रावत ओमपाल सिंह केपी सिंह चौहान पृथ्वीराज चौहान पंकज नरेश चौहान मंजू सिंह चौहान शिल्पी राणा योगेंद्र पुंडीर धीर सिंह चौहान शक्ति राणा प्रेम सिंह रावत रामपाल सिंह चौहान राजकुमार सिंह चौहान डीआर चौहान राम सिंह जयपाल सिंह तवर ललित सिंह दीपक सिंह शेखावत डॉ अमरदीप सिंह विजय चौहान चंद्रशेखर चौहान दीपक जितेंद्र सिंह पुंडीर बबलु राणा यशवंत सिंह चौहान देवी सिंह राणा प्रताप सिंह आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे

