
34 वे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को यातायात के नियम सिखाएं एवं जागरूक करने का काम किया सीपीयू पुलिस रुड़की
रूडकी हर्ष।लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना होता है। यह सप्ताह लोगों को ये समझाने के लिए है कि सड़क सुरक्षा को लेकर हमारी जिम्मेदारी क्या है और हमें कैसे सड़क पर सुरक्षित रहना चाहिए। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए जगहों-जगहों पर तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना यातायात के गुण नुक्कड़ नाटकों द्वारा रैली निकाल कर आदि अनेकों प्रकार के कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के अंतर्गत किए जाते हैं इसी संबंध में रुड़की शहर में लगातार सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए (सीपीयू)एवं पुलिस वं एआरटीओ द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके इसी संबंध में रुड़की सोलानी पार्क में
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना एवं सुरक्षित तरीके से वाहनों को चलाने के बारे में बताया इस मौके पर समस्त सीपीयू पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे
