
रूडकी। मे आज भारत रत्न लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर सरदार पटेल विचार मंच द्वारा रेलवे स्टेशन तिराहे रुड़की पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । सरदार पटेल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सेठपाल परमार ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में बाँधने का काम किया । लौह पुरूष ने 562 रियासतों का एकीकरण करके भारत की सुदृढ़ नींव रखी । और कहा कि पटेल की नीति एवं नियत वाणी एवं व्यवहार में कोई अंतर नहीं था । इस मौक़े पर उपस्थित सरदार पटेल विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव मा यशपाल आर्य, गुर्जर मिलन समिति रुड़की अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, समाज सेवी मा बालेश कुमार , महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी, पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति , योगेश चौधरी टिल्लू, योगेश चौधरी, रमेश चंद्र पाल , सन्दीप एडवोकेट, मा नक्षत्रराम , डा इरसाद, जयकुमार विरपुर, अरविंद कुमार , रहीश, शिवकुमार चौधरी , मो. रिजवान,प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय छात्र संगठन मनीष परमार, हरीश परमार आदि उपस्थित रहे ।
