
आज दिनांक 8/12/2023 देश भारती पब्लिक स्कूल लखनऊ के प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अनेक सुनामधन्य कवियों ने काव्यपाठ किया इंदौर से पधारे कवि गौरव साक्षी ने
केसरी धाम अयोध्या में हर दिशा राम हैं अयोध्या में।
यूं तो हैं चार धाम भारत में पाचवां धाम हैं अयोध्या में।
पढ़कर लोगों को आह्लादित किया। श्री आलोक तिवारी ने धन्य धन्य आज हुई अयोध्या शुभमंगल दिन आया हैं पढ़कर प्रसन्न किया राजेंद्र कात्यायन ने सच्चा गुरु होता वही जो कर दें निर्माण माटी की मूरत गढ़ें और डाल दें प्राण पढ़कर लोगों को अल्हादित किया।
कवियत्री वंदना विशेष ने जीवन का आधार बनाएं रखना घर आंगन गुलजार बनाएं रखना पढ़कर अल्हदित किया विनय आशु उन्नाव ने चोली ने दामन से कहा दामन ने भी सच्ची बात कही कहकर लोगो का ध्यान आकृष्ट किया मनु व्रत वाजपेयी ने हां हमारी वंदना में सबसे पहले देश है पढ़कर दर्शकों का मन मोह लिया उक्त अवसर पर बोलते हुए संस्था के प्रबंधक श्री वेद व्रत वाजपेयी राष्ट्रीय कवि ने शिक्षकों को आधार स्तंभ बताया तथा उन्होंने बच्चों को सर्वस्व ज्ञान देने हेतु प्रेरित किया।
उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य जय व्रत वाजपेयी रेखा मिश्रा साधना वाजपेयी मनुव्रत वाजपेयी सुशीला परिहार संतोष अन्य गणमान्य की उपस्थिति रहीं।
सभी गणमान्य सदस्यों का पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सभी लोगो के लिएं भोजन को व्यस्था की गई।
विशेष-इस अवसर पर इंदौर से पधारे कवि गौरव साक्षी को राष्ट्र गौरव सम्मान प्रदान कर नागरिक अभिनन्दन किया गया।
