हास्य कलाकार घनानंद के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने किया शोक व्यक्त

Spread the love

हास्य कलाकार घनानंद के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने किया शोक व्यक्त

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड के जाने-माने हास्य कलाकार घनानंद के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।धीरेंद्र प्रताप ने घनानंद को उत्तराखंड फिल्म जगत का बहुत ही चमकदार सितारा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय से उत्तराखंड के जन-जन में अपना स्थान बनाया था उन्होंने कहा उनके निधन से उत्तराखंड फिल्म जगत में जो स्थान रिक्त हुआ उसे कभी भरा ना जा सकेगा उन्होंने ईश्वर से उनके परिजनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Spread the love