
सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर विचित्र महादेव में वैद्य टेक वल्लभ ने की विश्व शांति की प्रार्थना
रूडकी हर्ष।सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर विचित्र महादेव में आज प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य वैद्य टेक वल्लभ ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश और विश्व में अमन, शांति और भाईचारे की कामना की।
वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि जब समाज में तनाव, अशांति और मतभेद बढ़ते हैं, तब ऐसे आध्यात्मिक स्थल लोगों को शांति और सकारात्मकता की दिशा देते हैं। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि संपूर्ण विश्व में सद्भाव, सौहार्द और स्थिरता बनी रहे।
उन्होंने भारत की सांस्कृतिक परंपरा “वसुधैव कुटुंबकम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत हमेशा से ही पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने का संदेश देता आया है। उनके अनुसार, भारतीय संस्कृति करुणा, सह-अस्तित्व और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है, जो आज के समय में और भी प्रासंगिक है।
मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान श्रद्धालु उपस्थित रहे और वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर मे सामूहिक रूप से देश और विश्व की शांति के लिए प्रार्थना की
