
ढंढेरा नगर पंचायत से चैयमेन पद हेतु उम्मीदवार उदय पुंडीर को लोगो का जन समर्थन मिलता नज़र आ रहा है उदय सिंह पुंडीर लगातार अपनी जड़े मजबूत करने में सफल नजर आ रहे हैं गौरतलब है क्षेत्र की जनता मे भी अपनी पकड़ बने मे भी सफल नजर आ रहे है कुछ लोगो का कहना है की उदय सिंह पुंडीर को मौका दिया जाए ताकि क्षेत्र की विभिन्न समस्या जैसे जल की निकासी सड़क निर्माण खेलकूद का मैदान स्ट्रीट लाइट और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधे क्षेत्र के जनता को लाभ मिल सके आज उदय सिंह पुंडीर के कार्यालय पहुंचे क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने अपना समर्थन देकर उन्हें चुनाव मे जीत दिलाने की बात कही आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से लगातार जन सेवा को समर्पित उदय सिंह पुंडीर लोगों के बीच जाकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है और अपने कार्य शैली से भी उदय जाने जाते हैं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की जल भराव की समस्या से क्षेत्र की जनता को छुटकारा दिलाया जाएगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा कार्य किए जाएंगे



