

श्रद्धा और विश्वास का पर्व है कलियर मेला
रूडकी हर्ष।पिरान कलियर शरीफ मेला 2023 के सकुशल संपन्न हुआ गत वर्षो की भांति इस वर्ष कलियर मेले में जरीन ( श्रद्धालुओं ) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस बार पहले से ज्यादा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली देश और विदेश से अपनी श्रद्धा लेकर पिरान कलियर शरीफ मेले में पहुंचे
श्रद्धालुओं ने साबिर पाक के दर्शन किये और और श्रद्धा के पुष्प अर्पित किये कलियर शरीफ का मेला विश्व प्रसिद्ध मेला है जो हर वर्ष श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है मेला संपन्न होने के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पुलिस कर्मी पत्रकारों सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया
पीरान कलियर।साबिर पाक रह०के 755-वें उर्स के समापन पर विगत वर्षों की भांति उर्स कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से मेले में सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मियों,सफाई कर्मियों, पत्रकारों,एसपीओ व प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान हज हाउस में किया गया।उर्स आयोजन कमेटी के संयोजक अफजल मंगलौरी ने बताया कि उनकी कमेटी पिछले पन्द्रह वर्षों से ये कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है,जिसमें न तो वक्फ बोर्ड,न प्रशासन और न दरगाह की कोई भागीदारी रहती।इस सम्मान समारोह में मेला अधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह,एएसडीएम विजयनाथ शुक्ल,मेला कोतवाली प्रभारी डीएस कोहली,एसओ कलियर जहांगीर अली,अश्विनी यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली,सफाई नायक अश्वनी सफाई नायक रविंद्र कुमार तथा कलियर के तीनों प्रेस क्लबों के पत्रकारों को मैडल,बुके,मालाओं से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मेला सकुशल सम्पन्न हुआ कमेटी के सरंक्षक व समाज सेवी सचिन गुप्ता ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों का ये प्रयास रहता कि हर धर्म के त्यौहार पर चाहे वह कांवड़ यात्रा हो,रामलीला उत्सव,गुरुनानक जी प्रकाश पर्व,रविदास जयंती,महावीर जयंती,क्रिसमस सभी पर्वों पर राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं।संस्था के अध्यक्ष ईश्वर लाल शास्त्री ने कहा कि कमेटी के संयोजक व शायर अफजल मंगलौरी पिछले पन्द्रह वर्षों से उर्स पर पकिस्तानी डेलिगेशन के स्वागत से लेकर मेले के समापन तक अपने निःस्वार्थ सेवाएँ दे रहे हैं,क्योंकि इनको साबिर पाक से बचपन से गहरी आस्था है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडवोकेट नईम सिद्दीकी मीडिया प्रभारी ने कहा कि कोई भी पत्रकार या एसपीओ इसलिए सेवा नहीं करता कि उसको इसका बदला मिले,मगर हमारी कमेटी का प्रयास रहता कि ऐसे लोगों का उत्साह वर्धन हो,ताकि दूसरे लोगों को भी इनसे प्रेरणा मिले।इस अवसर पर इमरान देशभक्त,सैयद नफीसुल हसन,रियाज कुरैशी (मीडिया प्रभारी),सलमान फरीदी उपाध्यक्ष,जालन्धर वक्फ सेवा समिति के अध्यक्ष जावेद सलमानी,मुजीब कुरैशी,पत्रकार मुनव्वर कुरैशी,सुरेंद्र सैनी,हर्ष ,शादाब अली,जी०हसन साबरी,रजनीश सहगल,जावेद अंसारी,तौकीर आलम,अमन वर्मा,तसलीम कुरैशी,फहीम अहमद राज,आसिफ मलिक,फरमान अली,पंडित जावेद,सपना चौहान,अनिल शर्मा,प्रीती अग्रवाल,राव शोएब,दिलदार अब्बासी,डॉक्टर आरिफ, राव सरवर साबरी,मुस्तफा त्यागी,एसए जावेद व शबनम आदि को सम्मानित किया गया।
