
रुड़की से
रूडकी हर्ष।उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिला अध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती डॉ. मनीषा ज़ेडली को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने बलिदानों से राज्य की नींव रखी है और अब समय आ गया है कि पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में प्रदेश की सोई हुई जनता को जगाने का कार्य करे।
उन्होंने कहा कि यूकेडी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। डॉ. मनीष ज़ेडली की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी।
मास्टर लाखवान ने बताया कि जनपद हरिद्वार, विशेषकर रुड़की क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। पार्टी से नए लोगों को जोड़ा जा रहा है ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूकेडी प्रदेश की जनता के सामने एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी। पार्टी का उद्देश्य प्रदेश की नींव को मजबूत करना और आम जनता को उनके अधिकार दिलाना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर धर्मेंद्र शर्मा विमल शर्मा आनंद चौधरी सत्येंद्र शर्मा
