
रूडकी।शारदीय नवरात्रि पर्व पर माता मनकमेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर में तृतीय नवरात्र सर्वफलदायी व आरोग्य व सुखसम्पदा व सन्तुष्टि की अधिष्ठात्री देवी चंद्रघंटा की पूजा भक्तजन अनुज कुमार जैन व समस्त जैन परिवार ने आचार्य आर्यदि आदर्श भारद्वाज व आचार्य इशांत द्वारा तृतीय माँ चंद्रघंटा को पंचामृत से स्नान करा कर मंत्रोउचारन साथ विधिवत पूजन अर्चना की व समस्त एकत्र भक्तों ने माता की मंगल आरती की व माता को पंच मेवा व फलों का भोग अर्पण कर एकत्र भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया पूजा अर्चना में मंदिर ट्रस्टी पुत्र भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने बताया कि नवरात्रि पर्व के प्रत्येक नवरात्र देवी की पूजा उपासना की जाएगी महानगर के धर्मप्रेमियों से अपील की पूजा अर्चना में एवं समस्त मातृशक्ति मंदिर में होने वाले नित्य भजन कीर्तन सहभागिता कर माता मनकमेश्वरी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें मनकमेश्वरी दुर्गा देवी समस्त भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं व दुर्गा अष्टमी में हवन यज्ञ में भाग ले व कंजका पूजन कर दुर्गा अष्टमी में माता का कृपा आशीर्वाद प्राप्त कर मनोवांक्षित फल की प्राप्ति करें पूजा अर्चना में रेखा जैन,अलका जैन, दीपा जैन,ईशा जैन,अंतरिक्ष जैन,यश जैन, वर्णिका, नैना,कीर्ति,सांची जैन, कृष्ना,माया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
