रोटरी आरसीसी अध्यक्ष और रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने आज पोलियो दिवस पर अपने विचार रखे

Spread the love

पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की और रोटरी आरसीसी द्वारा सिविल हॉस्पिटल रुड़की में पोलियो दवा शिविर का आयोजन

रूडकी हर्ष।आज पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब और रोटरी आरसीसी द्वारा सिविल अस्पताल रुड़की में नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाने का कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे रोटरी क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा काफी वर्षो से पोलियो मुक्त भारत के लिए प्रयासरत है, रोटरी क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा लगातार पोलियो रोग के बचाव हेतु जागरूक शिविर लगाकर लोगों को पोलियो से बचाव के उपाय बताते रहे हैं, रोटरी क्लब से सचिन गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा सिविल हॉस्पिटल के सहयोग से बच्चों को इस विनाशकारी बीमारी से बचने के लिए दवा पिलाने का कार्यक्रम रखा गया है इस अवसर पर रोटरी आरसीसी अध्यक्ष और रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने आज पोलियो दिवस पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के साथ-साथ उनके अभिभावकों को पोलियो की दवा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया गया है रोटेरियन प्रेम सरीन ने कहा कि रोटरी क्लब रुड़की द्वारा हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं शिविर में भाग लेने वालों में रोटेरियन गगन सरीन, पूजा गुप्ता, डाक्टर रामकेश गुप्ता, पंकज नंदा, सिविल अस्पताल की ओर से कौसर, रूपेश आदि उपस्थित रहे।


Spread the love