
रूडकी हर्ष।कांग्रेस ओबीसी विभाग के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झबरेड़ा के अध्यक्ष अतीक उर रहमान द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को मनाया गया। इस मोके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग झबरेड़ा की बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं के संघर्ष का प्रतीक है। बेरोजगारी भ्रष्टाचार और नफरती राजनीति के विरुद्ध संघर्ष में उनका योगदान ऐतिहासिक है

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखविंद्र बाल्मीकि ने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष के साथ संकल्प कर हम सबको अपना सहयोग देना चाहिए।ओबीसी विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए अधिक से अधिक साथियों को संगठन से जुड़ने की बात कही।

ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष मौ. मुब्बशीर ने अपने विचारों को रखते हुए कहा राहुल गांधी का आज 52वां जन्मदिन है. उन्होंने अपने जीवन के 51 साल पूरे कर लिए हैं और हम सब उनको बधाई देते है और उनके स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की कामना करते है . राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था. आज पूरे देश भर में राहुल गांधी का जन्म जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है मुब्बशीर ने कहा ओबीसी विभाग लगातार अपने क्षेत्र में कार्य कर रहा है और आगे भी इसी तरह से संगठन को जोड़कर कार्यकर्ता रहेगा
