रुड़की सेंट एंड्रयू चर्च में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन

Spread the love

त्याग और तपस्या से होती है ईश्वर की प्राप्ति फादर दयाल एम लाल

रुड़की में आज सेंट एंड्रयूज चर्च में तीन दिवसीय वी.बी.एस समर कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें रुड़की और सहारनपुर के बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर कार्यक्रमों का मंचन किया

बच्चों ने गायन प्रतियोगिता, आर्ट प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया

जिसमें रुड़की सेंट एंडड्यूज चर्च के मुख्य पादरी विपिन फ्लिप और सहारनपुर चर्च के मुख्य पादरी डॉक्टर फादर दयाल एम लाल मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन किया और मंच के माध्यम से बच्चों को प्रभु यीशु मसीह के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से यीशु मसीह के गीत और वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम प्रभु यीशु मसीह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला ।

फादर दयाल एम. लाल ने कहां कि प्रभु यीशु मसीह ईश्वर का पुत्र है जो की हमारे पापो को लेकर सूली पर चढ़े लेकिन खुदा ने उनको मृतको में से जिंदा किया। जो कोई उन पर विश्वास करेगा वह अपने पापों से उद्धार पाएगा। प्रभु यीशु मसीह ने कहा की बच्चों को मेरे पास आने दो, उनको मना मत करो क्युकि स्वर्ग का राज्य इन्ही का हैँ, जब तक तुम बच्चों के समान नहीं बनोगे स्वर्ग में प्रवेश नहीं कर पाओगे। फादर दयाल ने कहा की जीवन में हमें भी बच्चों के समान अपना व्यवहार रखना चाहिए द्वेष झूठ फरेब से बचना चाहिए और प्रभु यीशु मसीह के बताए हुए सत्य मार्ग पर चलना चाहिए तभी हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सेंट एंड्रयूज चर्च के मुख्य पादरी विपिन फ्लिप ने सभी के लिए दुआ की और आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहारनपुर, रुड़की एवं हरियाणा करनाल से आये टीम लीडर्स ने कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाया।
यह समर कैंप कार्यक्रम तीन दिन तक सेन्ट एंड्रयूज चर्च में चलेगा। जिसमें बच्चे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।


Spread the love