रुड़की में महामंडलेश्वर स्वामीयतींद्रानंद गिरी महाराज के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

रुड़की जीवनदीप आश्रम में पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रुड़की में जीवनदीप आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामीयतींद्रानंद गिरी महाराज के सानिध्य में चल रहे महारुद्र यज्ञ में शामिल होने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे, उन्होंने कहा कि कलयुग में धर्म ही सब की रक्षा करने वाला है, उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड की पांचो सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और जन कल्याणकारी नीतियों के कारण उत्तराखंड के वासी भाजपा को ही वोट देंगे, स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आश्रम में स्वागत किया एवं आभार जताया, कार्यक्रम का संचालन सौरभ सिंघल ने किया, आश्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीष सैनी, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम,सतीश सैनी, भीम सिंह नितिन गोयल पंकज नंदा, पूजा नंदा, मोहित भारद्वाज, अक्षय प्रताप सिंह, संजीव ग्रोवर, रमा सैनी, प्रमोद चौधरी भाजपा पदाधिकारीगण ,कार्यकर्ता एवं आश्रम के समिति सदस्य आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे


Spread the love